सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को सदर विधायक ने भेजी आर्थिक मदद

37017

इनपुट – दीपक राही

रायबरेली – सदर विधायक अदिति सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायलों के परिजनों को प्रतिनिधि भेजकर आर्थिक मदद भेजी । बताते चलें कि राही विकास खण्ड की ग्रामसभा कोलाहैबतपुर के पूरे फकीर निवासी रामसजीवन के बहनोई गंगाराम की बीते 20 मार्च को भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई थी जबकि पत्नी कुसुमा का पैर टूट गया था और नाबालिग पुत्री को भी गंभीर चोटें आई थी । मृतक के परिजनों को सदर विधायक अदिति सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि डीपी सिंह(पप्पू) ने गमगीन परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और ढांढस बंधाया । साथ ही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता धनराशि सौंपते हुए हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया । सदर विधायक की दरियादिली की ग्रामीणों कर्मवीर प्रभाकर, समाजसेवी शिवप्रसाद यादव, बृजेश यादव, मोहित सिंह आदि ने मुक्तकंठ से सराहना की । साथ ही ग्रामीणों ने दलित बस्ती में बसे दर्जनों परिवारों के पेयजल संकट से निजात के लिए इंडियामार्का हैंडपम्प और आवागमन सुलभ बनाये जाने के लिए खड़ंजा लगवाए जाने की मांग किया । इस अवसर पर राजू सिंह, ग्राम प्रधान मुन्नाप्रसाद, गुड्डू, छोटेलाल आदि लोग मौजूद रहे ।

👁 37K views
37K views
Click