अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत

76070

ऊंचाहार रायबरेली -अलग अलग गांवों में बिजली की चपेट में आने दो महिला की मौत हो गई। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अली नगर असकरन पुर गांव निवासी ज्ञान चंद की उम्र 37वर्षीय पत्नी कल्पना घर की साफ सफाई कर रही थी। बताया जा रहा है। कि तभी सफाई करते समय फर्राटा पंखे मे उतरे हुए विद्युत करेंट की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलसकर कर घायल हो गई। जिसे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को लेकर घर चले गए। दूसरी घटना नेवादा गांव की है। गांव निवासी लाल जी की 46वर्षीय पत्नी सुबह खेत की तरफ गई थी। जहां पर पड़ोसी के खेत में लगा झटका मशीन के करेंट की चपेट में आ गई। जानकारी के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे है। जहां पर महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 76.1K views
76.1K views
Click