तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पति पत्नी क़ो मारी जोरदार टक्कर ,पति की मौत पत्नी घायल

21310

लालगंज रायबरेली-क्षेत्र के छेतौना निवासी चांदनी बेगम पत्नी नियाज़खान जो कि रायबरेली से वापस अपने घर जा रही थी तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने रेल कोच के पास सामने से टक्कर मार दी जिससे नियाज़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही पत्नी चांदनी बेगम पत्नी नियाज़खान उम्र 35 गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मृतक नियाज़खान पुत्र नज्जाद अली उम्र 40 के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जैसे ही घर वालों को इसकी सूचना मिली तो घर में हड़कंप मच गया घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 21.3K views
21.3K views
Click