अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

17397

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ टिकरिया में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को शाम करीब 6:30 बजे क्षेत्र भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को शारदा नहर के पास ग्राम रामगढ़ टिकरिया में लोगों की भीड़ दिखाई दी। पूछताछ करने पर पता चला कि रामसवारी (70 वर्ष) पत्नी बाबूलाल, निवासी ग्राम पूरे लोधन, मजरा रामगढ़ टिकरिया, थाना जगतपुर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जगतपुर कोतवाली प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

👁 17.4K views
17.4K views
Click