तालाब में जहर डालने से डेढ़ क्विंटल मछलियों की मौत से मछुआरे को लाखो का हुआ नुकसान

109651

डलमऊ रायबरेली । रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी स्थित मत्स्य तालाब में अज्ञात लोगों द्वारा जहर डालने का मामला सामने आया है। इस घटना में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई, जिससे मछली पालक को लाखो रुपये का नुकसान हुआ है। 

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तालाबों के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस तथा मत्स्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

सुबह तालाब में तैरती मिलीं मरी हुई मछलियां

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व ने तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया है, जिसके कारण मछलियों की अचानक मौत हुई है। घटना के बाद मछली पालन से जुड़े अन्य लोगों में भी चिंता का माहौल है।

आपसी रंजिश में वारदात की आशंका

सेमौरी गांव निवासी मछली पालक रामदास ने बताया कि मत्स्य विभाग की योजना के तहत सात तालाबों में व्यवसायिक स्तर पर मछली पालन किया जाता है। उनके अनुसार रविवार की सुबह किसी ने आपसी दुश्मनी के कारण  तालाब में जहर डाल दिया। 

इससे बिक्री के लिए तैयार मछलियां मर गईं। उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

हज़ारो रुपये की क्षति का दावा

पीड़ित पक्ष का कहना है कि तालाब में बड़ी मात्रा में मछलियां तैयार थीं, जिन्हें जल्द बाजार में भेजा जाना था। जहर डाले जाने से अधिकांश मछलियां मर गईं।रामदास ने अनुमान लगाया कि इस घटना में लाखो मूल्य की मछलियों का नुकसान हुआ है। अचानक हुए नुकसान से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है फिलहाल पीड़ित ने पूरे मामले की जांच करने के लिए डलमऊ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 109.7K views
109.7K views
Click