ब्लॉक अमावां BRC में FLN शिक्षक प्रशिक्षण जारी, अब तक 200 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

रायबरेली। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक अमावां के ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) पर बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (FLN) तथा NCERT की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है।
खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में दो कक्षों में 50-50 शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, जबकि वर्तमान में भी दो कक्षों में 50-50 शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रकार अब तक कुल 200 शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर चुके हैं। प्रशिक्षण में एआरपी मयंक द्विवेदी, मानवेन्द्र सिंह चौहान, उमेश पटेल, हरीशचंद्र पाण्डेय एवं सतीश चौरसिया संदर्भदाता के रूप में शिक्षकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 4 की नई भाषा पुस्तक ‘वीणा’ और गणित की पुस्तक ‘गणित मेला’ के प्रभावी उपयोग, कैच-अप प्रोग्राम, बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने, खेल-आधारित शिक्षण तथा टीएलएम (Teaching Learning Material) के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में पंकज सिंह, सरफराज, उपासना शर्मा, घनश्याम सिंह, अतुल पाल, शिखा सिंह, दिव्या सिंह, अंजलि अवस्थी, हरिप्रसाद सहित अन्य शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।।

👁 4.1K views
4.1K views
Click