कच्ची दीवार गिरने से अधेड़ की मौततेज बारिश के चलते हुआ हादसा, मलबे में दबने से हुई मौत

0

महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नया मजरे चंदापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 85 वर्षीय रघुनाथ पुत्र ननकऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तत्काल महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 0 views
0 views
Click