महराजगंज रायबरेली। जिले मे लगातार झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा महाराजगंज में फल फूल रहा है पूर्व की कार्यवाही भी अब डॉक्टर को डरती नहीं है क्योंकि जब जिम्मेदारों का हाथ ऊपर हो तो डर वैसे भी खत्म हो जाता है । महाराजगंज के बछरावां रोड पर स्थित डॉक्टर कृष्ण कुमार जायसवाल की क्लीनिक पर 21 /1/2008 को छापा डाला गया था वही उनके पास इलाज के प्रपत्र ना पाए जाने पर 22/1/ 2008 तक का समय उन्हें दिया गया था लेकिन समय पर सही जवाब न देने के कारण कार्यवाही करते हुए डॉक्टर कृष्ण कुमार जायसवाल को जेल की यात्रा भी करनी पड़ी थी। मौजूदा समय में सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब अपने आवास पर ही इलाज कर रहे हैं और मोटा धन वसूल करते हैं लगातार हम देखते चले आ रहे हैं कि अनुभवहीन और बगैर डिग्री वाले डॉक्टर के इलाज से लोगों की मौतें हो रही हैं उसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान न देकर इन लोगों को और आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है ।लगातार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना हो या उनसे मोटा पैसा वसूलना हो यह डॉक्टर काफी आगे नजर आते हैं जब पूर्व में ही इस तरह के डॉक्टर को पकड़ा जा चुका है तो आखिर वह किसके इशारे पर घर पर बैठकर लोगों का इलाज कर रहे हैं यह सोचने वाली बात है। वहीं दूसरी और जिले में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में दो-चार मेडिकल स्टोर ऐसे आपको मिल जाएंगे जो या तो बिना लाइसेंस के चल रहे हैं या दूसरे के लाइसेंस पर अपना गोरख धंधा चल रहे हैं वहीं दूसरी ओर मेडिकल स्टोर की आड़ में पूरा काम हॉस्पिटल वाला भी मेडिकल स्टोर के संचालक कर रहे हैं जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग यह दावा करता है कि समय-समय पर वह जिले के हर क्षेत्र में चाहे वह मेडिकल स्टोर हो या हॉस्पिटल हो उन में जाकर नियमानुसार जांच करते हैं और कार्रवाई भी करते हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है
अनुज मौर्य रिपोर्ट


