सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में गांधी जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

4797

रायबरेली -सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेला खारा रायबरेली में गांधी जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार एवं शिक्षाविद एडवोकेट बृजेश मौर्य के द्वारा झंडारोहण किया गया ।एवं विद्यालय संचालक श्री अशोक कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप सविता के द्वारा किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक रोहित लाल जी ने गांधी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि आज के दौर में गांधी की प्रासंगिकता बहुत अधिक बढ़ गई है अहिंसा का मार्ग ही भारत को उन्नति के मार्ग पर लेकर जाएगा।इसके बाद गांधी के पावन गीत रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया इसके बाद विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रसायन विज्ञान के प्रवक्ता श्री राजेंद्र बहादुर ने लाल बहादुर शास्त्री  के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनकी सादगी और उनके विचारों पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक संदीप के नेतृत्व में छात्रों द्वारा साफ सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर क्षेत्र में जहां पर बबूल की झाड़ियां अधिक हो गई थी उनको साफ किया गया एवं रोड पर झाड़ू लगाकर लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 4.8K views
4.8K views
Click