डलमऊ, रायबरेली – कम्पोजिट विद्यालय भरसना, विकास खण्ड डलमऊ में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले अनुचर रमेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। कार्य्रकम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रधानध्यापक बदलू प्रसाद इंचार्ज प्रधानध्यापक मिथिलेश मौर्य एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी और देशसेवा के विचारों को याद किया।
इसके उपरांत सेवानिवृत्त अनुचर रमेश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने उनके लंबे सेवाकाल के दौरान विद्यालय के प्रति योगदान, जिम्मेदारी और सहयोग को याद करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
शिक्षकों ने कहा कि रमेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया और अपने सरल एवं सहयोगी व्यवहार से सभी के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, विद्यालय परिवार ने सेवानिवृत्त अनुचर रमेश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के प्रति उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। इस दौरान राम मिलन यादव, शिवमोहन, धर्मेंद्र यादव, विनोद कुमार शरद मेहरोत्रा, कृष्ण कुमारी, रेखा, दिलीप कुमार , शिवशरण, आरती बेन यादव, मनोज कुमार, शषिकेश यादव, शिवप्रकाश सहित बड़ी संख्या के अध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष अजीत कुमार व अन्य अभिभावक व सभी छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे।
देवेश वर्मा रिपोर्ट


