पीड़िता ने आखिर क्यों पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

6683

Chandapur रायबरेली – chandapur थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसमा देवी पत्नी शिवकुमार निवासी  पिपर तलैया मजरे दौतरा द्वारा एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके गांव के निवासी जीतेन्द्र सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह द्वारा उनके घर में चोरी करी गई और यह व्यक्ति अपराधी किस्म का है जो आए दिन उनको डराता धमकता है पीड़ित ने बताया कि 17.9.2026 को प्राथनी के घर पर चोरी हो गई थी जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय थाने में दी जहां पर उन्होंने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति द्वारा उसके बर्तन और 5 क्विंटल गेहूं 3 कुंटल धान बेच दिया गया है लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करी गई,वहीं पीड़ित द्वारा काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसने एक स्थानीय कबाड़ी को घर का सामान भेज दिया है जिसको उसने अपने सामने दुकान में मौजूद पाया और देखा पीड़ित द्वारा बताया गया कि स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद भी आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है वहीं विपक्षी आज भी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस द्वारा उसे पर कोई भी कार्रवाई नहीं करी जा रही है पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए विपक्षी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करी है और अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा का निवेदन भी पुलिस अधीक्षक से किया है देखने वाली बात यह होगी कि उच्च अधिकारियों द्वारा विपक्षी की कल्प क्या कार्रवाई की जाती है तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 6.7K views
6.7K views
Click