मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान

2981

मांधाता, प्रतापगढ़। बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्कार एजुकेशनल एकेडमी, डांडी मांधाता में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मांधाता के थानाध्यक्ष श्री धनंजय राय ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं, लाइव क्लास के माध्यम से साइबर एक्सपर्ट ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दिवाकर पाण्डेय ने थानाध्यक्ष श्री धनंजय राय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कुछ माह पूर्व विद्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करने में श्री राय की भूमिका की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को जागरूक, सतर्क एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मांधाता पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

👁 3K views
3K views
Click