गेगासो पुल पर डंपर गाड़ी खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमराई

1009

सरेनी -रायबरेली जनपद के सरेनी स्थित गेगासो पुल पर डंपर गाड़ी खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब पांच किलोमीटर दूर तक जाम की स्थिति बन गई।भोर सुबह से ही घंटों बाद भी जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आपको बता दें कि गत दिवस गुरुवार को भी गेगासों गंगा पुल की फतेहपुर जिले की सीमा स्थित असनी पुलिस चौकी के पास कई ट्रक आपस में टकराने से लगभग 8 घंटे जाम की स्थिति बनी रही।वहीं आज शुक्रवार को भी लंबे जाम के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है।सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन प्रभावित है।गेगासो गंगा पुल पर जाम के कारण लोगों को काफी देर से परेशान होना पड़ रहा है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 1K views
1K views
Click