एनटीपीसी परियोजना में बड़ा हादसा टला, कोयले से भरा करीब 12 टन वजनी बंकर अचानक टूटकर नीचे गिरा

1986

रायबरेली डेस्क -रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी परियोजना में बड़ा हादसा टल गया। रविवार रात यूनिट नंबर पांच में कोयले से भरा करीब 12 टन वजनी बंकर अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना से कुछ मिनट पहले ही श्रमिकों की शिफ्ट बदली थी, जिससे कोई मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया। बंकर गिरने से तेज धमाका हुआ और राख का गुबार उठ गया। घटना के बाद परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद हुई यूनिट को दो अक्टूबर को चालू किया गया था। इसके बाद भी तकनीकी खराबी सामने आई। अनुरक्षण कार्य में लापरवाही और संभावित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी प्रिय कुमारी ने फोन पर बताया कि यूनिट नंबर पांच के बंकर के एक फीडर में यांत्रिक खराबी आई थी, जिसे नियंत्रित कर लिया गया है। तकनीकी विशेषज्ञ मरम्मत में जुटे हैं। फिलहाल सुरक्षा के लिए घटना वाली जगह पर सीआईएसएफ तैनात कर दी गई है।

अनुज मौर्य प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 2K views
2K views
Click