ऊंचाहार के लक्ष्मीगंज स्थित मुरली खोवा की दुकान पर फ़ूड विभाग ने करी छापेमारी

946

25 हजार रुपये का खोवा नष्ट,दुकान संचालक को नोटिस जारी

ऊंचाहार रायबरेली –रायबरेली में मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ऊंचाहार क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में छापेमारी की।इस दौरान मुरली खोवा की दुकान के डीप फ्रीजर में करीब एक क्विंटल खोवा मिला,जिसकी गुणवत्ता प्रथम दृष्टया खराब पाई गई।खाद्य विभाग ने करीब 25 हजार रुपये कीमत का खोवा नष्ट करा दिया और दुकान संचालक को नोटिस जारी किया है।जानकारी के अनुसार,खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए लक्ष्मीगंज स्थित मुरली खोवा की दुकान पर कार्रवाई की।जांच के दौरान डीप फ्रीजर में रखा करीब एक क्विंटल खोवा प्रथम दृष्टया गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।इसके बाद विभागीय टीम ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए खोवा नष्ट करा दिया।खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले दुकानदारों में हलचल रही।विभाग ने दुकान संचालक को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से जांच और कार्रवाई की जा रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 946 views
946 views
Click