जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन (राजनीतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र दुबे जी ने फिरोज गांधी कॉलेज, रायबरेली पहुँचकर कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी को संगठन के शैक्षिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र दुबे जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रमेश शुक्ला एवं राष्ट्रीय सलाहकार की सहमति से की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र दुबे जी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रमेश शुक्ला ने प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी जी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और उन्हें संगठन में राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी का शैक्षिक एवं अकादमिक अनुभव अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। फिरोज गांधी कॉलेज, रायबरेली में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में उनकी सेवाएँ, शोध कार्य, लेखन एवं अकादमिक योगदान शिक्षा जगत में उनकी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हैं। शिक्षा, राजनीति विज्ञान, साहित्य एवं सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उनका अनुभव संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में ‘Indian Foreign Policy and Modi Government’ विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इसके अतिरिक्त ‘मंगलम’ मानवीकी एवं समाज विज्ञान की अर्धवार्षिक शोध पत्रिका भी शोध एवं अकादमिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। उनके शोधपरक लेखन एवं प्रकाशित पुस्तकों के माध्यम से शिक्षा, राजनीति विज्ञान और समाज विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र दुबे ने कहा कि जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का उद्देश्य पत्रकारिता, शिक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं सकारात्मक राजनीतिक चेतना को एक सशक्त राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। संगठन का प्रयास है कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, साहित्यकारों एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अनुभवी व्यक्तित्वों को एक मंच पर जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत संगठनात्मक संरचना तैयार की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी का शैक्षिक अनुभव, अकादमिक ज्ञान, शोध कार्य एवं बौद्धिक योगदान अत्यंत सराहनीय है। उनका अनुभव और उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऐसे अनुभवी शिक्षाविद् का जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन से जुड़ना हमारे लिए गौरव का विषय है।
डॉ. राघवेंद्र दुबे ने आगे कहा कि प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी को शैक्षिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने के पीछे संगठन की मंशा शिक्षा, शोध, उच्च शिक्षा, अकादमिक विमर्श एवं युवाओं के बौद्धिक विकास को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त मंच प्रदान करना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन के शैक्षिक प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में केवल पदों का विस्तार करना हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि योग्य, अनुभवी, कर्मठ एवं अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान रखने वाले व्यक्तित्वों को जिम्मेदारी देकर संगठन को वास्तविक रूप से मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है। प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी जी का जुड़ना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रमेश शुक्ला ने प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन एवं अनुभव से संगठन की राष्ट्रीय गतिविधियों का विस्तार होगा। विशेष रूप से शिक्षा, शोध, अकादमिक विमर्श, पत्रकारिता एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी।
जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का मानना है कि फिरोज गांधी कॉलेज, रायबरेली के प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी जी की नियुक्ति केवल एक पद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शिक्षा, बौद्धिक विमर्श एवं अकादमिक नेतृत्व को संगठनात्मक मंच से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उनके अनुभव और मार्गदर्शन में शैक्षिक प्रकोष्ठ के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक कार्यक्रमों, शोध संगोष्ठियों, साहित्यिक एवं अकादमिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन परिवार की ओर से फिरोज गांधी कॉलेज, रायबरेली के प्रोफेसर दिनकर त्रिपाठी जी को शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


