दयानंद पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने स्वनिर्मित मॉस्क वितरित किए

25007

बछरांवा रायबरेली

66 यूपी एनसीसी बटालियन रायबरेली के दिशा-निर्देश में दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के एन सी सी कैडेटों ने लगभग 650 स्वनिर्मित मास्क अपने गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वितरित किए । इसके साथ ही उन्होंने कोविड 19 के प्रति लोगों में जागरूक किया और उससे बचाव के उपाय बताए ।
देव सिंह, अंजली,शिवानी, दिशा, उमा दुबे , सत्यम, अनुभव सिंह नीरज आशुतोष शशांक शिवम वैभव एकता दिव्या सरिता श्वेता महिमा ज्योति अमिता आदि ने अपने बचत के धन से मास्क बनाकर वितरित किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “कोविड-19 महामारी के दौर में एनसीसी कैडेट्स भी कोरोना योध्दा की भूमिका अदा कर रहे हैं। उनके देश प्रेम के जज्बे को महाविद्यालय और समाज सलाम करता है।”
एनसीसी एएनओ डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय के कुल 28 कैडेट ने कोविड 19 महामारी में अग्रिणी भूमिका के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
गर्ल्स एएनओ डॉ विनय सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के लगभग सभी कैडेट ने इस महामारी में कार्य करने की आन लाइन ट्रेनिंग ली है।
महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कैडेटों के इस प्रयास की सराहना की है।

अनूप सिंह रिपोर्ट

👁 25K views
25K views
Click