प्रतिबंधित मांस सहित पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

18545

परशदेपुर (रायबरेली) नगर पंचायत परशदेपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ज्ञानभारती स्कूल रोड पर 20 किलो प्रतिबंधित मांस सहित 1 व्यक्ति को पकड लिया। चौकी इंचार्ज परशदेपुर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान गश्त करते हुए मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर 20 किलो प्रतिबंधित मांस सहित ज़हीर पुत्र नासिर निवासी वार्ड 4 पूरेकाज़ी परशदेपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके ऊपर गोवध अधिनियम और आपदा प्रबंधन महामारी अधिनियम के तहत मुक़दमा लिख कर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह, अतर सिंह, सुखराम यादव, दीपक वढेरा, अभिषेक यादव आदि थे।

शम्शी रिजवी एडवोकेट

👁 18.5K views
18.5K views
Click