रिपोर्ट – अशोक यादव
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के हलोर मे लकड़ी बिनते समय एक 18 वर्षीय युवती को विषाक्तजन्तु ने काट लिया। गम्भीर हालत मे परिजन युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हलोर निवासी कुरबान अली की 18 वर्षीय पुत्री शहनाज बानो लकड़ी बीन रही थी तभी कोई विषाक्त जंतु ने काट खाया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तत्काल परिजनों ने शहनाज बानो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया जहां पर गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
👁 21.1K views
21.1K views
Click


