कोटेदारों की पिटाई, पुलिस में दर्ज किया मामला

13990

रिपोर्ट – अशोक यादव

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के धुगा चौराहा बघेल पर दो कोटेदारों को अराजक तत्वों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। संदीप सोनकर पुत्र शिव कुमार निवासी पहरेमऊ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार संदीप सोनकर पुत्र शिवकुमार निवासी पहरेमऊ अपने कोटेदार साथी मुकेश पुत्र दयाराम निवासी असर्फाबाद के साथ रायबरेली काम से जा रहा था। दिए हुए तहरीर में संदीप सोनकर ने बताया कि जैसे ही मैं और मेरे साथी धुगा चौराहा पर पहुँचे तभी मुकेश यादव निवासी पूरे ठकुराइन और अभय अपने साथियों के साथ मारने पीटने लगे, जिससे मुझे और मेरे साथी को गम्भीर चोट आई है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है कार्यवाही की जा रही है।

👁 14K views
14K views
Click