Baaghi 3 Trailer : पॉवरफुल एक्शन के साथ टाइगर श्रॉफ की वापसी, टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त एक्शन

25940

सिनेमा जगत: टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ”बागी 3” का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में टाइगर एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. ट्रेलर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि टाइगर इसमें एक्शन को एक लेवल आगे लेकर जाने वाले हैं. सिर्फ एक्शन ही नहीं इस बार टाइगर देश के अंदर नहीं बल्कि बाहरी देश में लड़ते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी सीरिया में फैले आतंकवाद के बीच फंसे रितेश देशमुख को बचाने की है.
https://youtu.be/jQzDujMzfoU

फिल्म में टाइगर एक बार रॉनी के किरदार में दिखेंगे. रॉनी का एक भाई है विक्रम जो कि एक पुलिस वाला है, लेकिन अपने किसी ऑफिशियल काम के चलते उसे सीरिया जाना पड़ता है. इसी दौरान वो वहां के आतंकी संगठन का शिकार हो जाता है. सीरिया में फंसे अपने भाई विक्रम को बचाने के लिए रॉनी भी वहां पहुंचता है.

फिल्म में श्रद्धा कपूर और अंकिता लोखंडे भी नजर आएंगी. फिल्म में श्रद्धा, रॉनी की गर्लफ्रेंड सिया के किरदार में दिखेंगी. वहीं, अंकिता लोखंडे विक्रम की गर्लफ्रेंड रूचि के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बार अपनी बॉडी और दमदार एक्शन का जलवा बिखेरते दिखेंगे.

👁 25.9K views
25.9K views
Click