Chandra Grahan 2025: कुछ ही घंटो मे शुरू होगा चंद्रग्रहण का सूतक काल, क्या करें क्या न करें

74013

Chandra Grahan 2025: आज यानी 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण हो रहा है। यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून होगा और इसे पूरे देश में कहीं से भी देखा जा सकेगा। यह साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा और रात 1:26 बजे समाप्त होगा। रात 11:42 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण और सूतक के समय में पूजा-पाठ, भोजन नहीं करना चाहिए। इसी वजह से सूतक काल से ग्रहण खत्म होने तक मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। केवल अपने इष्टदेव का जाप करना चाहिए। इससे इष्टदेव प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा करते हैं। नारायण गिरि महाराज ने कहा कि उन्होंने कहा कि ग्रहण के समय वातावरण दूषित रहता है और कुशा के प्रयोग से यह दोष दूर होता है। इसी कारण चंद्रग्रहण के दौरान कुशा का प्रयोग किया जाता है।

चंद्रग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर की शुद्धि की जाएगी, देवी-देवताओं के वस्त्र बदले जाएंगे, आरती कर उन्हें भोग लगाया जाएगा। सोमवार को सुबह चार बजे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा शहर भर के अन्य मंदिरों के कपाट भी सूतक काल से पहले बंद कर दिए जाएंगे

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 74K views
74K views
Click