रायबरेली –रायबरेली जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक पदों पर भर्ती के दौरान हैकरों ने एक अजब-गजब कारनामा कर डाला है। कुछ धोखेबाज लोग आवेदकों को फोन करके खुद को अधिकारी या भर्ती से जुड़ा कर्मचारी बताकर पैसे मांग रहे हैं। वे चयन, फॉर्म स्वीकृति या नियुक्ति के नाम पर हजारों रुपये की मांग कर रहे हैं, जबकि यह पूरी तरह फर्जीवाड़ा है।
आवेदकों की शिकायतों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस को लिखित पत्र भेजा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क या रिश्वत नहीं ली जाती। आधिकारिक रूप से कोई फोन या मैसेज के जरिए पैसे नहीं मांगे जाते।
बीएसए ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे हैकरों और ठगों से सावधान रहें। किसी को भी पैसे न दें। यदि कोई व्यक्ति पैसे मांगता है या संदिग्ध फोन व मैसेज आता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या बीएसए कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। केवल आधिकारिक वेबसाइट या जिला शिक्षा कार्यालय से ही जानकारी लें। सभी लोंगो को सतर्क रहने की जरूरत है और अपने मेहनत की कमाई को ऐसे जालसाजों के हवाले न करें।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


