Congress Prez Poll: थरूर, गहलोत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में उतरे दिग्विजय

9968
congress prez poll

Congress Prez Poll: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शशि थरूर, अशोक गहलोत के साथ दिग्विजय सिंह का नाम की हलचल है। चुनाव मैदान में अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह ने इशारा किया है कि उन्हें आलाकमान के इशारे का इंतजार है। हालांकि उन्होंने ये भी कहाकि अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

Congress Prez Poll: एमपी के सीएम रहे दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? फिलहाल, यह ये सिर्श अटकलें हैं। लेकिन उन्होंने संकेत दिए हैं कि आलाकमान के इशारे पर वो वो मैदान में कूद सकते हैं।

खबरें थी कि दिग्विजय दिल्ली में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात कर पार्टी के शीर्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। फिलहाल, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मुख्य रूप से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) का नाम आगे है।

Congress Prez Poll: अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अभी तक इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। मीडिया से उन्होंने कहाकि, ‘ना तो चर्चा हुई है, न होगी और न मैंने इसके लिए समय मांगा है।’ दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने हा कि वह भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी एक बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

Congress Prez Poll: वहीं, चुनाव लड़ने के सवाल पर दिग्गी राजा बोले ‘नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, दिग्विजय उसका पालन करता आया है और करता रहेगा।’ उन्होंने कहा, ”तीन चीजों पर मैं समझौता नहीं करुंगा। नंबर एक गरीब, वंचित, दलित आदिवासी के मसलों पर मैं कभी किसी से समझौता नहीं करता, चाहे मेरी कुर्सी चली जाए। नंबर दो, मैं वो सारे धार्मिक उन्माद फैलाने वाले संगठन चाहे हिंदुओं के हों, चाहे मुसलमानों के हों, चाहे सिखों के हो या ईसाइयों के हों। उनके साथ कभी समझौता नहीं करुंगा। तीसरा जिस पर मैं समझौता नहीं करुंगा, मेरी वफादारी नेहरू गांधी परिवार के प्रति और कांग्रेस के प्रति, इस पर मैं समझौता नहीं करुंगा।’

बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने नामांकन की तारीख के भी संकेत दे दिए थे। सिंह ने कहा था कि ‘सभी को चुनाव लड़ने का हक है। आपको 30 सितंबर की शाम को जवाब मिल जाएगा।’ खास बात है कि 30 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख है।

Congress Prez Poll: खबरें थी कि दिग्विजय, अशोक गहलोत के दो पद संभालने की इच्छा का भी विरोध कर रहे थे। हालांकि अब उन्होंने कहा, ‘वह भी गांधी परिवार में निष्ठा रखते हैं। दिग्गी राजा ने कहाकि  मीडिया में जब ये बात आई कि वह (अशोक गहलोत) मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, तो उन्हें भरोसा नहीं होता। वह एक बेहद वफादार, ईमानदार राजनीतिज्ञ रहे हैं। और हम तो मित्रमंडली में उनको गांधीजी कहते हैं… वह सत्ता के भूखे नहीं हैं।’ वहीं, शशि थरूर को लेकर दिग्विजय ने कहाकि ‘वह योग्य और बड़े अच्छे व्यक्ति हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं।’

बता दें कि कांग्रेस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। वहीं, 17 अक्टूबर को पार्टी प्रमुख के लिए मतदान किया जाएगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Congress Prez Poll: खबर है कि अशोक गहलोत आज महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा मंदिर (Shirdi Sai Mandir) में दर्शन करेंगे. इससे पहले वह केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुए और राहुल गांधी से मुलाकात की। 24 सितंबर से चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 30 सितंबर तक चलेगी। ये तय माना जा रहा है कि अशोक गहलोत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

Congress Prez Poll: कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर अन्य संभावित उम्मीदवारों में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सुशील कुमार शिंदे के नाम भी लिए जाए हैं। इन अटकलों से इतना तय है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में इस बार कई दिग्गज कांग्रेसियों के बीच प्रतियोगिता देखने को मिल सकती है। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

👁 10K views
10K views
Click