CSIR-NET परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता पर फ़िरोज़ गांधी कॉलेज रायबरेली की दो छात्राएं सम्मानित

4577

रायबरेली।फिरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज, रायबरेली के जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित CSIR-NET 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

प्राणी विज्ञान विभाग की लय कश्यप ने CSIR-NET JRF-2026 तथा दीक्षा रमन ने CSIR-NET-2026 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी व सम्मान समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार त्रिपाठी एवं प्राणी विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रीता रानी ने दोनों छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य श्री त्रिपाठी ने कहा कि महाविद्यालय के सभी शिक्षक लगातार छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं के लिए मेहनत करने के प्रोत्साहित करते हैं व हर संभव मदद करते हैं, सभी छात्रों को ऐसे उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं ने दोनों सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी सफलता को विभाग एवं महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, परिश्रम और निरंतर अध्ययन को दिया।
इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ डेज़ी रानी, डॉ प्रवेश कुमार, डॉ धनंजय सिंह व डॉ रमेश चौरसिया उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 4.6K views
4.6K views
Click