Devendra Fadnavis का विपक्ष पर तंज़ – बोले- 2024 के चुनाव में मोदी ही शेर रहेंगे

10
Devendra Fadnavis, Election 2024, PM Modi

Devendra Fadnavis: भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को विपक्षी एकता पर तंज करते हुए कहा कि जंगल में कितने भी जानवर एकजुट हो जाएं, राजा शेर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनाव में मोदी ही शेर रहेंगे।

Devendra Fadnavis, Election 2024, PM Modi

Devendra Fadnavis: इस सम्मेलन के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने विपक्ष की 23 जून को पटना में होने वाली रैली के बारे में बोला। उन्होंने कहाकि सभी विपक्षी पार्टियां पटना में रैली की योजना बना रही हैं। कुछ ऐसा ही प्रयास साल 2019 के चुनाव से पहले भी हुआ था। तब 55 से कुछ कम नेताओं ने एक विशाल रैली में मंच साझा किया था। लेकिन नतीजों में कांग्रेस को केवल 48 सीटें ही मिली थीं। 

Devendra Fadnavis: फडणवीस ने कहाकि जंगल में यह मायने नहीं रखता कि जानवर कितने एकजुट हैं। वह शेर का शिकार नहीं कर सकते। जंगल पर राज शेर ही करता है।

उन्होंने आगे कहाकि इसी तरह मोदी राजा हैं। यह मायने नहीं रखता कि विपक्ष उनके सामने कितना एकजुट है। वह मोदी को हरा नहीं सकता। हालांकि बाद में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसको गलत नहीं समझा जाना चाहिए। मेरे कहने का यह मतलब नहीं है कि विपक्ष जानवर है।

फडणवीस ने कहा कि मैं विपक्ष को एक खुली चुनौती देता हूं। वह चुनाव से पहले अपना नेता घोषित कर दें। विपक्ष के भीतर एक नेता पर सहमति नहीं है। 

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस से नाखुश हैं कि क्योंकि कांग्रेस वामदलों को समर्थन करती है। वहीं, नीतीश कुमार के पास खुद के तमाम मसले हैं। कोई किसी को नेता के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। 

फडणवीस ने कहा कि यहां पर भी हालात महाराष्ट्र के जैसे ही हैं। जैसे-यहां पर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) ने महाविकास अघाड़ी के तले हाथ मिलाया। 

Devendra Fadnavis: कांग्रेस और एनसीपी नाराज हैं कि उन्होंने भीड़ जुटाई और नेता उद्धव ठाकरे बन गए। अब कांग्रेस और एनसीपी के भीड़ जुटाने वाले नेता इस बात को लेकर आपस में जूझ रहे हैं कि वह ठाकरे को बतौर हाईकमान क्यों बर्दाश्त करें? ठाकरे अपनी पार्टी तक तो संभाल नहीं पाए और तमाम सांसदों-विधायकों से हाथ धो बैठे।

फडणवीस ने कहा कि बीजेपी 2024 के चुनाव से पहले पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह से कांफिडेंट है। उन्होंने कहाकि 2014 में बीजेपी को 13 करोड़ वोट मिले और उसने केंद्र में जीत हासिल की। साल 2019 में यह वोट बढ़कर 23 करोड़ हो गए। आज पीएम मोदी के मन की बात को 30 करोड़ लोग सुनते हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहाकि मोदी वह नेता हैं जिन्होंने विभिन्न मंचों के जरिए लोगों से सीधा संबंध बनाया है। साल 2024 में भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों की संख्या को भी पार कर जाएगी। 

Devendra Fadnavis: वहीं, भाजपा के साथ फिर से जुड़ने के बाद आशीष देशमुख ने कहा कि मैंने तय किया कि 2024 में लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ृंगा। मैंने भाजपा ज्वॉइन की है संगठन में काम करुंगा। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरा करुंगा। वहीं, फडणवीस ने इसे वास्तविक घरवापसी बताया।

Reports Today

Click