Doctor Pitai: राजद की महिला नेत्री ने बिहार में सरकारी डॉक्टर को पीटा

28937
Doctor Pitai: बिहार में राजद की एक महिला नेत्री समर्थकों के साथ सिवान में अस्पताल के चिकित्सक की जमकर पिटाई कर रही है।

Doctor Pitai: बिहार में राजद की एक महिला नेत्री समर्थकों के साथ सिवान में अस्पताल के चिकित्सक की जमकर पिटाई कर रही है। वीडियो में तस्वीर थोड़ी धुंधली है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Doctor Pitai: महागठबंधन सरकार के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कोटे से हेल्थ मिनिस्टर तेजस्वी यादव के विभाग की यह खबर है। राजद की एक महिला नेत्री और उसके समर्थकों ने चिकित्सक की जमकर पिटाई कर दी। सीवान में इस मारपीट के बाद घायल चिकित्सक ने कहा है कि बेवजह उनके साथ मारपीट की गई है।

Doctor Pitai: घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामला सीवान जिला के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को अचानक अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। Doctor Pitai: स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि बसंतपुर जिला परिषद की सदस्य रेणु यादव के परिजन सीएचसी में एन्टी रेबीज की सुई लेने के लिए आए थे। सीएचसी पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 

इस बात की जानकारी मिलने पर रेणु यादव भी सीएचसी पहुंच गई और उक्त चिकित्सक से कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान रेणु यादव और उनके समर्थकों ने चिकित्सक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे डॉक्टर घायल हो गए। आननफानन में अस्पताल के कर्मियों ने चिकित्सक को वहीं भर्ती कर दिया।

घटना के संबंध में बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Doctor Pitai: बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घटना से संबंधित कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

👁 28.9K views
28.9K views
Click