DONALD TRUMP: यूएस प्रेसीडेंट के लिए चुनाव में उतरे डोनॉल्ड ट्रंप ने अमेरिका को चेताया

27603
DONALD TRUMP, USA, PRESIDENT POLL

DONALD TRUMP: यूएस प्रेसीडेंट के लिए चुनाव प्रचार में उतरे पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने अमेरिका को चेताया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि हम वापस नहीं आए तो अमेरिका में अराजकता फैल जाएगी। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी जोरदार हमला किया।

DONALD TRUMP:  बता दें कि अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों ने अपनी जीत को लेकर चुनावी रणनीति शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं।

इस बीच ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि हम वापस नहीं आए. तो अमेरिका अराजकता में उतर जाएगा। उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी हमला किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने रास्ते से भटक गया है। अब देश को बचाने की ज़रूरत है।

DONALD TRUMP: गौर करें तो रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप चुनाव से पहले एक बार फिर वह मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बाद अब एक पूर्व अमेरिकी स्तंभकार ई. जीन कैरोल ने ट्रंप पर यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ट्रंप के खिलाफ एक अन्य केस की सुनवाई के दौरान कैरोल ने दुष्कर्म की जानकारी दी।

कैरोल ने कोर्ट को बताया कि ट्रंप ने मैनहट्टन में डिपार्टमेंट स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बाद अपमानजनक टिप्पणियों के साथ मेरा मजाक भी उड़ाया।

मंगलवार को कोर्ट में मौजूद कैरोल ने पहली बार 2019 में न्यूयॉर्क पत्रिका द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक के एक अंश में आरोप लगाया था। नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क में प्रभावी होने वाले एक नए कानून के बाद कैरोल ने एक नया मुकदमा दायर किया, जिसमें ट्रंप पर जबरन यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

DONALD TRUMP: गौरतलब है, डेमोक्रेट अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडन ने हाल ही में फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उनकी घोषणा के बाद ट्रंप ने पहली बार गुरुवार को 1500 समर्थकों को संबोधित किया।

उन्होंने कहाकि चुनाव अब ताकत या कमजोरी के बीच है। सफलता या विफलता, सुरक्षा या अराजकता, शांति या संघर्ष और समृद्धि या तबाही के बीच चुनाव करना है।

उन्होंने कहाकि हम एक देश को बर्बाद होते देख रहे हैं। देश को बचाने के लिए अगले साल होने वाले चुनाव में बाइडन और व्हॉइट हाउस को बड़े वोटों के अंतर से हराएंगे। साथ ही अपने अधूरे काम को भी निपटाएंगे।

👁 27.6K views
27.6K views
Click