EID के मौके पर नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर की दरियादिली

18323

  • नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्रा की दरियादिली
  • मदद पाकर बुजुर्ग महिलाओं के मुख से निकला भगवान तुम्हे सुखी रखे

बाँदा— आज ईद के मौके पर क्षेत्रधिकारी नगर व नगर मजिस्ट्रेट की दरियादिली भी देखने को मिली जिसको देखकर लगा कि इन्सानियत आज भी जिंदा है ।मदद पाकर बुजुर्ग महिला के मुख से निकला भगवान तुम्हे सुखी रखे ।

आज ईद के मौके पर क्षेत्रधिकारी नगर आलोक मिश्रा व नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह की दरियादिली भी देखने को मिली जहाँ ईद के मौके पर ये दोनों अधिकारी गरीबो को राशन किट बाट रहे थे तभी उनकी निगाह दो बुजुर्ग महिलाओं पर पड़ी दोनो ही अधिकारी दौड़ कर वहाँ पहुचे । दोनो महिलाओं ने अपनी समस्याएं उन्हें बताई दोनो ही महिलाएं महोखर गावँ की थी ।वो अपने परिवार से मिलने जा रही है क्यों कि लाकडाउन के चलते घर पर खाने के लिए राशन सामग्री नही थी ।बस फिर क्या था, क्षेत्रधिकारी नगर आलोक मिश्रा व नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह ने दोनों महिलाओं को राशन सामग्री बाँटी व ई रिक्शे से उन्हें उनके घर तक छुड़वाया । मदद पाकर दोनो बुजुर्ग महिलाओं के मुख से निकला भगवान तुम्हे खुशी रखे ।

👁 18.3K views
18.3K views
Click