(FGIET), रायबरेली के पूर्व छात्र ने यूरोप की सबसे ऊँची चोटी पर लहराया सफलता का विश्व मे परचम

1826

रायबरेली । फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (FGIET), रायबरेली के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के 2018–2022 बैच के पूर्व छात्र अस्तित्व साहू ने यूरोप की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर) पर साहसिक अभियान के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर संस्थान एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। संस्थान की वेबसाइट के अनुसार FGIET प्रदेश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है।
अस्तित्व साहू ने कठिन पर्वतीय परिस्थितियों का सामना करते हुए माउंट एल्ब्रुस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि की विभिन्न समाचार माध्यमों एवं सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना हो रही है। यह सफलता संस्थान के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर FGIET के शैक्षणिक निदेशक डॉ. मनीष सक्सेना ने अस्तित्व साहू को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “हमारे पूर्व छात्र की यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि FGIET के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। हमें उनके उज्ज्वल भविष्य पर पूर्ण विश्वास है।”
रजिस्ट्रार डॉ. अमित पोरवाल ने भी अस्तित्व साहू को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता संस्थान के विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन एवं उत्कृष्टता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
मीडिया प्रभारी प्रवेश नारायण सिंह ने बताया कि संस्थान परिवार अपने इस होनहार पूर्व छात्र की उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करता है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 1.8K views
1.8K views
Click