Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में काम न आई मोदी-शाह की जोड़ी, कांग्रेस की बड़ी जीत

28218
Karnataka Election, bjp, congress, jds

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी और अमित की कामयाब जोड़ी कांग्रेस को रोक नहीं पाई। कांग्रेस अकेले दम सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस को कुल 135 सीटें मिली हैं।

बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को कुल 135 सीट मिली है। कांग्रेस को 55 सीटों का फायदा हुआ है। बीजेपी को 66 सीटें मिली हैं। उसे 38 सीटों का भारी नुकसान हुआ है। जेडीएस को 19 सीटें ही मिल पाई हैं। उसको 18 सीटों का घाटा उछाना पड़ा है। वहीं अन्य को 4 सीटें मिली हैं।

Karnataka Election: कर्नाटक असेंबली चुनाव में आंकड़ों पर गौर करें तो 224 सीटों वाली कर्नाटक असेंबली में कांग्रेस अकेले दम पर सरकार बना रही है। वहीं बीजेपी ने पिछले चुनाव में जो सेंचुरी मारी थी। वो हॉफ सेंचुरी मारकर हाँफकर 65 सीट पर रुक गई। वहीं जेडीएस का किंग और किंगमेकर बनने का सपना बिखर गया। वो बीते चुनाव के आंकड़े के इर्द-गिर्द भी सीटें बटोर पाई। वो 19 सीट ही जीत सकी।

कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली बीजेपी के काम तो न आ सके, लेकिन कांग्रेस को बहुमत दिला गए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 135 सीटें, बीजेपी 66 और जेडी (एस) 19 सीटों पर जीत चुकी है।

Karnataka Election: बीजेपी का वोट प्रतिशत लगभग 2018 के बराबर रहा। जेडी (एस) का वोट 5% घट गया, वहीं कांग्रेस का वोट बैंक 5% बढ़ गया।

बेंगलुरु कर्नाटक: ये बेंगलुरु और आसपास का इलाका है। यहां बीजेपी, कांग्रेस और जेडी (एस) तीनों पार्टियां जीतती रही हैं। 2023 के नतीजों में इस इलाके में जेडी (एस) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां से जेडी (एस) की 6 सीटें कम हो गईं, वहीं बीजेपी की 5 सीटें बढ़ गईं।

Karnataka Election: बाम्बे कर्नाटक: लिंगायत बहुल ये इलाका बीजेपी का गढ़ माना जाता है। 2023 के नतीजों में बीजेपी को यहां 14 सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा हुआ है।

सेंट्रल कर्नाटकः 2018 में बीजेपी यहां सबसे ज्यादा सीटें जीती थी, लेकिन 2023 के चुनाव में बीजेपी को यहां से सबसे ज्यादा 16 सीटों का नुकसान हुआ। कांग्रेस ने 2018 के मुकाबले दोगुनी सीटें जीतीं।

कोस्टल कर्नाटकः इस इलाके में भी बीजेपी को नुकसान हुआ है और कांग्रेस ने फायदा उठाया।

हैदराबाद कर्नाटकः इस इलाके में बीजेपी की सीटें 12 से घटकर 8 रह गई हैं और कांग्रेस की सीटें 15 से बढ़कर 20 हो गई हैं।

Karnataka Election: ओल्ड मैसूरुः वोक्कालिगा बहुल ये इलाका जेडी (एस) का गढ़ रहा है। 2023 के नतीजों में यहां से जेडी (एस) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। उसकी सीटें 14 से घटकर महज 2 रह गई हैं। यहां कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा मिला। इसी इलाके में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी।

👁 28.2K views
28.2K views
Click