Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक के 5 एग्जिट पोल में कांग्रेस का जलवा

10966
Karnataka Exit Poll 2023, karnataka assembly, election, bjp, congress, jds
Courtesy Amar Ujala

Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक असेंबली के 5 एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है, वहीं बीजेपी भी सरकार बना रही है।

Karnataka Exit Poll 2023: न्यूज 24 टुडेज चाणक्या ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को साफ बहुमत मिल रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 120 सीटें जा सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 92 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे यहां 12 सीट मिल सकती हैं। वहीं अन्य को एक भी सीट पर जीत मिलती नहीं दिख रही है।

Karnataka Exit Poll 2023: आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 122-140 सीटें जा सकती हैं।

वहीं, बीजेपी को यहां 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे 20 से 25 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें यहां तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।

Karnataka Exit Poll 2023: इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिली है। यहां कांग्रेस को 110 से 120 सीटें और भाजपा को  80 से 90 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं जेडीएस को 20 से 24 सीचें और अन्य को 01 से तीन सीटें मिल सकती हैं।

Karnataka Exit Poll 2023: आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में मध्य कर्नाटक इलाके की बात करें तो यहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां की 23 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 12 सीटें जा सकती हैं। वहीं, भाजपा को यहां 10 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे इस इलाके में एक सीट मिल सकती है। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें इस इलाके में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रहीं हैं।

आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कर्नाटक के करावल तटीय इलाके में भाजपा को बंपर फायदा होने की उम्मीद है। यहां की 19 सीटों में कांग्रेस के खाते में 03 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 16 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस और अन्य की करें तो उन्हें इस इलाके में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रहीं हैं।

आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कर्नाटक के बेंगलुरु इलाके में कांग्रेस को बंपर फायदा होने की उम्मीद है। यहां की 28 सीटों में कांग्रेस के खाते में 17 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 10 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे इस इलाके में एक सीट मिलने के आसार हैं।

टाइम्स नाउ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 78 से 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 20-26 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं।

न्यूज नेशन और सीजीएस के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिलने की संभावना है। जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

वहीं, इन सबसे इतर एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 24-33 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

वहीं टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0-चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

ZEE NEWS और MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

👁 11K views
11K views
Click