Kejriwal Bungalow: अरविंद केजरीवाल के बंगला रेनोवेशन मामले की जांच करेगी CBI 

32587
Kejriwal Bungalow: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन के मामले की जांच अब CBI करेगी।

विजिलेंस ने 52.71 करोड़ खर्च करने की रिपोर्ट दी थी

Kejriwal Bungalow: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन के मामले की जांच अब CBI करेगी। जांच एजेंसी ने बुधवार (27 सितंबर) को केस दर्ज किया है।

12 मई को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने उनके बंगले और इसके कैम्पस में बने ऑफिस के रेनोवेशन को लेकर उपराज्यपाल विनय सक्सेना को एक रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने बताया था कि बंगले पर 52.71 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

इसके बाद 18 जून को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने PWD के 7 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 15 दिन के अंदर अपना जवाब देना था।

इस मामले पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा हमारी पार्टी को खत्म करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। अब वे (भाजपा) केजरीवाल पर लगाम लगाना चाहते हैं, इसलिए सभी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हालांकि उनके साथ 2 करोड़ दिल्लीवासियों का आशीर्वाद है। उन पर अब तक 50 से ज्यादा मामले दर्ज कर जांच की जा चुकी है। तब कुछ नहीं मिला और अब भी कुछ नहीं मिलेगा। भाजपा चाहे जितनी जांच करा ले, केजरीवाल हमेशा आम आदमी की भलाई के लिए लड़ते रहेंगे।

AAP की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ये वीडियो शेयर कर कहा था कि केजरीवाल के पुराने बंगले की छत 3 बार गिर गई थी। इसलिए बंगले का रेनोवेशन जरूरी था।

नोटिस के मुताबिक, CM केजरीवाल के बंगले के पुराने ढांचे को बिना सर्वे रिपोर्ट के ढहा दिया गया था। PWD ने नए भवन के निर्माण के लिए किसी भवन योजना की मंजूरी भी नहीं ली थी। मुख्यमंत्री के घर का निर्माण उनके अधिकारों का उल्लंघन कर किया गया है। उनका घर मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तय पैरामीटर से बहुत बड़ा है।

विजिलेंस डिपार्टमेंट की 12 मई की रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल के घर पर 33.49 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। वहीं 19.22 करोड़ रुपए उनके ऑफिस पर खर्च हुए। उनके पुराने बंगले को गिराकर नया बंगला बनाया गया था।

👁 32.6K views
32.6K views
Click