LAHDC Election: लद्दाख-कारगिल काउंसिल चुनाव में बीजेपी बेदम, INDIA गठबंधन ने जीतीं 22 सीटें

32944
lahdc election

लद्दाख-कारगिल काउंसिल चुनाव में बीजेपी दो पर सिमटी 

LAHDC Election: लद्दाख-कारगिल काउंसिल चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को आईना दिखा दिया है। इंडिया एलाइंस ने कुल 22 सीटें जीत ली है। वहीं बीजेपी को मात्र दो सीट से संतोष करना पड़ा है। निर्दलीय के खाते में दो सीट आई हैं। 

इंडिया गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 12 सीटें जीतीं हैं। वहीं कांग्रेस को 10 सीटें मिली हैं। जबकि, बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 2-2 सीटें ही आई हैं। LAHDC चुनाव में 12 सीटें जीतने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने भरपूर जश्न मनाया है।

कारगिल में हुए लद्दाख ऑटोनोमस हिल डेवलेपमेंट काउंसिल (LAHDC) चुनावों के नतीजे आ गए हैं। 26 सीटों पर हुए इलेक्शन में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई। कांग्रेस ने 10 सीटें जीती हैं। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ा। इस गठबंधन ने अब तक 22 सीटें जीती हैं।

उधर, भाजपा ने 2 सीटें जीतीं और 2 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई। 30 सदस्यीय काउंसिल की 26 सीटों पर 4 अक्टूबर को चुनाव हुए थे।

4 अक्टूबर को हुई वोटिंग में 77.62 प्रतिशत मतदान हुआ। 25 निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 85 उम्मीदवार मैदान में थे। परिषद चुनावों में, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस ने चुनाव पूर्व गठबंधन बनाया। हालाँकि, एनसी ने 17 उम्मीदवार उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने 22 उम्मीदवार उतारे थे। कारगिल डिवीजन नेशनल कांफ्रेंस का गढ़ रहा है और कांग्रेस विपक्ष के रूप में बनी हुई है।

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा- केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के साथ जो किया था, यह उसकी अस्वीकृति है।

आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख के कारगिल में पहला स्थानीय चुनाव है। नई परिषद 11 अक्टूबर से पहले गठित होने वाली है।

चुनाव पूर्व गठबंधन उन क्षेत्रों तक ही सीमित है जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। अनुच्छेद 370 को खत्म करने और पूर्व राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदलने के बाद लद्दाख परिषद चुनावों को भाजपा के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।

गौर करें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस के फिरोज अहमद खान की अध्यक्षता वाली लद्दाख की मौजूदा परिषद ने 1 अक्टूबर को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। कारगिल डिवीजन में 46,762 महिला मतदाताओं के साथ 95,388 मतदाता हैं। 

👁 32.9K views
32.9K views
Click