LPG सिलेंडर के दाम घटे, जानिये कितना सस्‍ता हुआ

20933

सब्सिडी रहित घरेलू कुकिंग गैस LPG सिलेंडर सोमवार से सस्ता हो गया। इसकी कीमत में 53 रुपये की कटौती हुई है। यह जानकारी सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी नोटिफिकेशन से मिली है। नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि LPG के अलावा जेट फ्यूल यानी ATF की कीमतों में 10 फीसदी की कटौती की गई है. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें लगातार दूसरी बार घटी हैं. इसकी वजह कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में आई गिरावट है।

दिल्ली में सब्सिडी रहित कुकिंग गैस (LPG) की कीमत 858.50 रुपये से घटकर 805.50 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर हो गई है। घरेलू LPG उपभोक्ताओं को एक साल में 14.2 किलो के 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते हैं। इसके बाद अतिरिक्त सिलेंडर बिना सब्सिडी के मिलता है. ATF की कीमत दिल्ली में 6,590.62 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 10.3 फीसदी घटकर 56,859.01 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. इससे पहले इसकी कीमत 874.13 प्रति किलोलीटर घटी थी और 1 फरवरी से प्रभावी हुई थी।

👁 20.9K views
20.9K views
Click