New Year 2026: नए साल पर रायबरेली पुलिस अलर्ट मोड पर शराब पीकर वाहन चलाने,हुड़दंग करने वालों पर पुलिस करेगी सख्त कार्यवाही

54025

Raebareli -नए साल का स्वागत करने के लिए लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है. ज्यादातर लोग 31 दिसंबर की रात पार्टी के साथ नए साल का आगाज करते हैं. वहीं नए साल को लेकर गया पुलिस भी सतर्क है.

नए साल पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

बिना हेलमेट के बाइक और बिना वैध कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन सड़कों पर दौड़ा रहे है तो सावधान हो जाइए. गया पुलिस सघन वाहन चेकिंग कर वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, तो वहीं नए साल में शराब पीकर पार्टी मनाने या वाहन चलाने वाले और सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं है. वैसे लोगों पर गया पुलिस की विशेष नजर है.

पुलिस संवेदनशील इलाकों में करेगी विशेष जांच

जानकारी के अनुसार, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, व्यस्त बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग लगाए जाएंगे. पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. शहर के समाहरणालय के समक्ष सिविल लाइन थाना पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई.

पिकनिक स्पॉट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों की होगी तैनाती

एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बुधवार को बताया को पिकनिक स्पॉट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती के साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग और ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जाएगी. संवेदनशील स्थानों पर सादे लिबास में भी पुलिस बलों की तैनाती रहेगी.

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 54K views
54K views
Click