NIFT RAEBARELI निदेशक नंदन सिंह बोरा के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई, प्रो. डॉ. जोनाली डी. बाजपेई ने संभाला कार्यभार

10960

RAEBARELI NIFT –निफ्ट रायबरेली में आज का दिन भावनाओं और बदलाव का साक्षी बना। संस्थान के निदेशक श्री नंदन सिंह बोरा अपने सफल और उपलब्धियों भरे कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर निफ्ट के संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह में सभी ने श्री बोरा द्वारा संस्थान के विकास में दिए गए योगदान की सराहना की। उनके नेतृत्व में निफ्ट रायबरेली ने कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने छात्रों, फैकल्टी और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण स्थापित किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए श्री बोरा ने सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया और अपने अनुभवों को साझा करते हुए संस्थान के प्रति अपना भावनात्मक जुड़ाव प्रकट किया। विदाई का माहौल अत्यंत भावुक था और सभी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसी दिन प्रो. डॉ. जोनाली डी. बाजपेई, जो पूर्व में निफ्ट बेंगलुरु में कार्यरत थीं, ने निफ्ट रायबरेली के नए निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। संस्थान ने नए निदेशक का स्वागत करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में निफ्ट रायबरेली नए आयामों को छुएगा।

.

ANUJ MAURYA REPORT

👁 11K views
11K views
Click