Ration Card New Rules: राशन कार्ड धारको के लिए खुशखबरी,अप्रैल में धारकों को मिलेगा 3 महीने का राशन

34481

Ration Card New Rules: देशभर के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने अप्रैल महीने में तीन महीने का राशन एक साथ देने का ऐलान किया है, जिससे करोड़ों लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

Edited By : ANUJ MAURYA

Ration Card

Ration Card New Rules: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार अप्रैल में राशन कार्ड धारकों को तिगुना अनाज मिलेगा। दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तीन महीने का राशन एक साथ देने का ऐलान किया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, लाभार्थियों को अप्रैल में ही अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एकमुश्त मिलेगा। बता दें कि हाल ही में राशन कार्ड के लिए नया नियम लागू हुआ था। 

फर्जी राशन कार्ड पर भी सख्ती

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सभी पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) से निर्धारित समय पर राशन प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले सरकार ने संसद में जानकारी दी थी कि वर्ष 2025 में देशभर में 41.41 लाख अपात्र राशन कार्ड रद्द किए गए। 

डिजिटलीकरण से बढ़ी पारदर्शिता

सरकार के अनुसार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ी है। देशभर में राशन कार्ड और लाभार्थियों का डेटा पूरी तरह डिजिटल किया जा चुका है। लगभग सभी उचित मूल्य की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (ePOS) मशीनें लगाई गई हैं, जिससे वितरण प्रक्रिया स्वचालित हो गई है।

एक साथ मिलेगा तीन माह का अनाज 

साथ ही, 99.2 प्रतिशत लाभार्थियों को आधार से जोड़ा जा चुका है और करीब 98.75 प्रतिशत वितरण आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए हो रहा है। सरकार का कहना है कि इन सुधारों का उद्देश्य सही लाभार्थियों तक राशन पहुंचाना और खाद्यान्न की चोरी जैसी समस्याओं पर रोक लगाना है। ऐसे में अब अप्रैल माह से सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने का अनाज मिलेगा।

👁 34.5K views
34.5K views
Click