RUN FOR UNITY का आयोजन

17494

अयोध्या। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में अयोध्या में अयोध्या पुलिस द्वारा “RUN FOR UNITY” का आयोजन किया गया।

आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्मदिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में Run For Unity दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

उक्त Run For Unity “एकता दौड़” निकालकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाये रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • मनोज तिवारी 
👁 17.5K views
17.5K views
Click