Shiv Sena Symbol: शिवसेना उद्धव गुट को मिला मशाल सिंबल

27002
shiv sena symbol-udhav faction gots mashal symbol

Shiv Sena Symbol: चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम और मशाल निशान दिया। वहीं, एकनाथ शिंदे गुट को बालासाहेबची शिवसेना नाम मिला।

Shiv Sena Symbol: चुनाव आयोग ने शिवसेना का चुनाव चिह्न तीर-कमान फ्रीज करने के बाद उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट को नए नाम और इलेक्शन सिंबल जारी कर दिए। उद्धव गुट को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम और मशाल निशान दिया गया। वहीं, शिंदे गुट को बालासाहेबची शिवसेना नाम मिला। आयोग ने शिंदे का मांगा गया निशान गदा उन्हें नहीं दिया। इलेक्शन कमीशन ने इसे धार्मिक प्रतीक माना है।

Shiv Sena Symbol: महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट ने मुंबई की अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव चिह्न इलेक्शन कमीशन को सौंप दिए। आयोग ने शिवसेना के सिम्बल तीर-कमान को फ्रीज कर दिया है। दोनों गुटों ने आयोग को तीन नाम और चिह्न दिए थे।

Shiv Sena Symbol: बता दें कि चुनाव आयोग ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिवेसना के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी थी। आयोग ने चुनाव चिह्न के लिए दोनों गुटों को सोमवार तक का समय दिया गया था।

Shiv Sena Symbol: उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग से कहा था कि मेरा निवेदन है कि आप हमें मांगे गए तीन में से एक नाम और लोगो दे दें, ताकि हम जनता के दरबार में आ सकें।

Shiv Sena Symbol: उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी थी कि उप चुनाव के लिए उन्होंने चुनाव आयोग को तीन नाम और तीन निशान के विकल्प दिए थे। निशान में त्रिशूल, उगता सूरज और मशाल शामिल थे। वहीं, पार्टी के नाम शिवसेना बाला साहेब ठाकरे, शिवसेना बालासाहेब प्रबोधनकर ठाकरे, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे दिए गए थे। वहीं शिंदे ने भी त्रिशूल, उगता सूरज और गदा चुनाव चिह्न मांगे थे। उन्हें आयोग ने इन तीनों में से कोई भी चिह्न नहीं दिए। वजह की उगता सूरज DMK का चुनाव चिह्न है, वहीं त्रिशूल और गदा धार्मिक चिह्न बताते हुए देने से इनकार कर दिया।

Shiv Sena Symbol: गौर करें तो महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट असेंबली सीट पर 3 नवंबर को चुनाव है। ये सीट शिवसेना एमएलए रमेश लटके के निधन के बाद से खाली है, इसलिए इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां 14 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। 17 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 6 नवंबर को रिजल्ट आएंगे। उद्धव ठाकरे गुट उपचुनाव लड़ रहा है। शिंदे गुट की सहयोगी बीजेपी ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

👁 27K views
27K views
Click