Smugglers Arrest: थाना सलोन और SOG टीम के हत्थे चढ़े तस्कर, असलहा और गांजा बरामद

31675

Smugglers Arrest: पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में सलोन पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चार अभियुक्तों को किया। इन चारों आरोपियों को सम्राट ढाबा के सामने से गिरफ्तार किया गया।

इन चारों के पास से कार ( UP33AC4341) और सफारी (UP33X9901) बरामद हुई। इनके पास से एक 32 बोर की पिस्टल, एक 9 एमएम  पिस्टल, 2 अदद तमंचा 315 बोर का, एक तमंचा 315 बोर और कई कारतूस बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, 2 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार इन चारों अभियुक्तों के नाम नरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अनुराग सिंह और बादल सिंह सिंह बताए हैं। इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पर पुलिस अधीक्षक ने द्वारा थाना सलोन और एसओजी टीम को ₹15,000 का पुरस्कार दिया।

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह

👁 31.7K views
31.7K views
Click