Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक बिजली के खम्भे पर चढ़कर रील बनाते हुए हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

155442

Source : social media

Social Media Viral Video: आजकल स्टंट के नाम पर लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. कुछ की चर्चा और लाइक्स पाने के चक्कर में कई लोग ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. इस वीडियो में एक युवक  बिजली के खंभे पर चढ़कर रील अपनी बनाते हुए देखा जा सकता है

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिजली के खम्भे मे चढ़ कर रील बना रहा है सोशल मीडिया मे वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग व बिजली विभाग के अधिकारी ने पूरे मामले क़ो संज्ञान मे लेकर जाँच के आदेश जारी कर दिए है.

थोड़े से लाइक्स के लिए जान गवाई- यूजर्स बोले

फिलहाल, पूरा मामला अतौरा बुजुर्ग ग्राम क्षेत्र की यह घटना बताई जा रही है,  वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ ने लिखा कि थोड़े से लाइक्स के लिए जान दांव पर लगा दी. वहीं कई यूजर्स ने चेतावनी दी कि ऐसे स्टंट कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं. किसी ने लिखा कि यह रील बनाना नहीं बल्कि ,मौत से खेलना है

यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी कई इस तरह के रील बनाने वाले वीडियो वायरल हो चुके है जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही भी की जा चुकी है अब देखने वाली बात यह  होंगी इस पूरे मामले मे जिला प्रसाशन द्वारा क्या कार्यवाही होती है यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 155.4K views
155.4K views
Click