Defence Expo के जरिए यूपी पुलिस भी दिखाएगी अपना दम

39024

लखनऊ Expo में पुलिस के स्टॉल पर तकनीक और ताकत देख सकेंगे लोग

यूपी पुलिस की विभिन्न परियोजनाओं की भी लोगों को मिलेगी जानकारी

यूपी पुलिस के स्टॉल पर 112 आपात सेवा कुंभ एटीएस और UP Cop app का किया जाएगा प्रदर्शन

स्टॉल पर दिखाया जाएगा कि यूपी पुलिस सिर्फ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों को संपन्न कराने में ही महारत नहीं रखती बल्कि समय आने पर राष्ट्र विरोधी तत्वों और आतंकवादियों को भी धूल चटाने की ताकत रखती है

Defence Expo में यूपी एटीएस की स्नाइपर, एम पी 5, क्वॉड बाइक, रोप लांचर, पावर असेंडर जैसे आधुनिक सामानों का भी किया जाएगा प्रदर्शन

विषम परिस्थितियों में रेकी करने के लिए उपयोग होने वाले आधुनिक फाइबर ऑप्टिकल कैमरे का प्रदर्शन भी यूपी पुलिस इस मौके पर करेगी

यूपी पुलिस के स्टॉल पर यूपी को पॉप का प्रदर्शन करके आगंतुकों को बताया जाएगा कि कैसे तकनीक का प्रयोग कर कोई भी बिना थाने चौकी गए अपनी शिकायत ऐप के माध्यम से पुलिस में दर्ज करा सकता है।

112 आपात सेवा की सवेरा, महिला पीआरवी जैसी सेवाओं का लाभ आम जनमानस कैसे उठा सकता है इसकी जानकारी भी पुलिस के स्टॉल पर आगंतुकों को दी जाएगी

👁 39K views
39K views
Click