अजनर में किशोर ने फंदे पर लटक कर दी जान

27203

बेलाताल ( महोबा ) अजनर छात्रा के ग्राम नगारा डांग में एक किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजनर थाना क्षेत्र के नगाराडांग निवासी दयाराम राजपूत के पन्द्रह वर्षीय पुत्र सत्यम ने आज सुबह ग्यारह बजे अपने कमरे में छत के कुंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने देखा तो आनन फानन में सत्यम को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक सत्यम की सांसे थम चुकीं थीं। परिजनों ने अजनर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

👁 27.2K views
27.2K views
Click