चित्रकूट। मामला रैपुरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भौंरी का है, जहां बीती मध्य रात्रि एनम सुनीता देवी पत्नी विशाल विश्वकर्मा निवासी भौंरी के घर अज्ञात कारणों के चलते लगी आग। जिसमें बाइक सहित गृहस्थी व कपड़े जल कर राख हो गए।
मुहल्ले वासियों कि मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लगभग 1 लाख रुपए का हुआ नुक़सान।
वहीं पीड़ित एनम ने जानकारी देते हुए बताई कि यह आग गांव के ही अराजकतत्वों द्वारा लगाई गई है। कुछ दिन पूर्व घर में चोरी की घटना भी हुई थी।
- पुष्पराज कश्यप
👁 21.7K views
21.7K views
Click


