अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

14666

https://youtu.be/GJQh6uqOqh4

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर । देर रात अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे एक ही परिवार के तीन बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला जनपद हमीरपुर के नेशनल। हाईवे 34 पर स्थित चिचारा के पास का है, जहां पर अपने रिश्तेदारों के यहां कबरई क्षेत्र से वापस लौट रहे बाईक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे नेशनल हाईवे अथारिटी की एम्बुलेंस से कस्बे के मौदहा सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने गुढा निवासी राम गोपाल पुत्र राम मनोहर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुढा के ही रामू पुत्र भूरा और छतरपुर निवासी बलराम को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, देर रात गांव मे हुई इस बड़ी घटना से ग्रामीणों का सरकारी अस्पताल में जमावडा लगना शुरू हो गया था, सबसे बड़ी बात यह कि घटना स्थल दूसरे जनपद में होने की वजह से मौदहा पुलिस खन्ना पुलिस से सम्पर्क कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी।

👁 14.7K views
14.7K views
Click