वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

18954

रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 108 को दी मौके पर पहुंची। डायल 108 ने गम्भीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया। जहां पर घायल का इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें पूरे शेखन निवासी दिनेश कुमार अपनी बाइक से अपने घर आ रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घायल युवक को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

  • विमल मौर्य
👁 19K views
19K views
Click