रायबरेली -जून महीने में पड़ने वाले मंगल को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है. इस दौरान हनुमान मंदिरों में बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना का जाती है. मान्यता के अनुसार इस दिन हनुमान जी की वृद्ध स्वरूप की पूजा होती है. आपको बता दें कि बड़ा मंगल खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, मध्य हिस्से में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस दौरान हनुमान जी की पूजा के साथ जगह-जगह पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है. श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी के भक्तों के लिए यह पर्व खास महत्व रखता है उसी क्रम में गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अटौरा बुजुर्ग में एक अनोखा भंडारा देखने को मिला जहां छोटे-छोटे 3 बच्चों ने अपने जोड़े हुए पैसे से भंडारे का आयोजन कराया, लड्डू,फल और शरबत का वितरण किया, जिसे देखकर स्थानीय लोग, बच्चों और ग्रामीणों में काफी हर्ष देखने को मिला लोगों का कहना था कि जब इतने छोटे बच्चे लोग अपनी जोड़ी हुई छोटी रकम से इतना बढ़िया भंडारा कर सकते हैं तो इस संदेश को बड़े लोगों तक भी पहुंचना चाहिए और उन्हें भी विशाल भंडारे का बढ़ चढ़कर आयोजन करना चाहिए
बड़ा मंगल क्यों कहते हैं
शास्त्रों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम राम माता सीता की खोज में दर-दर भटकते हुए जिस दिन हनुमान जी से मिले थे उस दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार था. यही कारण है इस तिथि पर पड़ने वाले मंगलवार को बुढ़वा या फिर बड़ा मंगल कहते हैं.
दूसरा संबंध बड़े मंगल का मुगलों के समय से है. एकबार मुगल शासक नवाब मोहम्मद वाजिद अली शाह के बेटे की तबीयत बहुत बिगड़ गई. दवा का असर नहीं हो रहा था. इस दौरान लोगों ने नवाब मोहम्मद वाजिद को लखनऊ के अलीगंज में स्थित हनुमान जी के मंदिर में जाकर दुआ मांगने के लिए कहा. ऐसा करने के बाद उनरे बेटे की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा. इसके बाद मुगल शासक वाजिद अली शाह और उनकी बेगम ने अलीगंज में हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जो ज्येष्ठ महीने में पूरा हुआ था. इसके बाद से ही पूरे लखनऊ शहर में मंगलवार के दिन गुड़ का प्रसाद बांटा गया. तब से आज तक ज्येष्ठ महीने के मंगलवार पर पूरे लखनऊ में भंडारा,प्रसाद बांटने की परंपरा चली आ रही है.
बड़ा मंगल का महत्व – Significance of bada mangal
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार को विधि-विधान से बजरंग बली की पूजा अर्चना करने से मंगल और शनि ग्रह की शांति होती है. माना जाता है बुढ़वा मंगल पर पूजा करने से हनुमान जी अपने भक्तों पर अपनी दया दृष्टि और आशीर्वाद बनाए रखते हैं. किसी भी तरह की जीवन में आने वाली बाधा को दूर करते हैं.
प्रतीक सिंह रिपोर्ट


