अपना स्कूल अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

21892

आयोजित की गई विभिन्न खेल प्रतियोगितायें
अयोध्या की मलिन बस्ती जयसिंहपुर वार्ड में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित निशुल्क अपना स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। अपना स्कूल के संचालक खाकी वाले गुरूजी उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने बताया कि आज अपना स्कूल के बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता, मोमबत्ती के साथ पैदल चाल प्रतियोगिता, सिर पर मिट्टी के दिए रखकर पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विजेता हुए प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार स्वरूप ड्राइंग बॉक्स,वॉटर कलर,साबुन,कॉपी,पेन इत्यादि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित सभी बच्चों को बिस्कुट और चॉकलेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग में नियुक्त अपना स्कूल के सहयोगी विनय कुशवाहा व स्थानीय नागरिक शीशम मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 21.9K views
21.9K views
Click