असदुद्दीन ओवैसी ने उछाला पृथक बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा

25537

एआईएमआईएम केे अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चरखारी विधानसभा के कुलपहाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पृथक बुंदेलखंड राज्य की वकालत कर पृथक बुंदेलखंड राज्य का मांग को फिर हवा दे दी।

जनअधिकार पार्टी प्रत्याशी डा. संतोष सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत को आडे हाथोंं लेते हुए कहा कि गरीबों , मजलूमों को सतातेे हुए हैं उन पर अपनी हुकूमत चलाते हैं।

बुंदेलखंड की पानी की समस्या के लिए एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने सपा व भाजपा की सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यहां के प्रबुद्ध जनों को तेलंगाना सरकार द्वारा किए गए जल संकट को दूर करने के उपाए को देखने के लिए तेलंगाना आने का न्यौता भी दिया।
इस अवसर पर जनाधिकार पार्टी अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने भी जनसभा को संबोधित किया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार

👁 25.5K views
25.5K views
Click